बेमौसम बारिश से किसानों की चिंताएं बढ़ी, गेहूं की फसल पककर कटाई के लिए तैयार, तेज हवाओं और बारिश से फसल को नुकसान की आशंका
नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। अहमद नगर में शाम को तेज आंधी, बारिश से एक मकान की छत गिर गई। हादसे में मां-बेटी की दबने से मौत हो गई। उन्हें बड़ी मुश्किल से निकाला गया। इस घटना में करीब 10 लोगों के चोटिल होने की सूचना है। एम्बुलेंस की मदद से सभी को अस्पताल ले जाया गया। जहां उन्हें भर्ती कर इलाज शुरू कराया गया।लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के अहमद नगर के गली नंबर 15 में इंतखाब का मकान है। लगभग 115 गज के इस मकान में इंतखाब ने पावरलूम लगा रखा है। मकान का आगे का हिस्सा कच्चा था और पीछे का हिस्सा पक्का था। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को जैसे ही आंधी, बारिश आई तो इंतखाब के पड़ोसी अय्यूब के मकान की दीवार गिर गई। अय्यूब के मकान की दीवार इंतखाब के मकान के कच्चे हिस्से की छत पर गिरी। जिसके कारण मकान का आगे का हिस्सा ढह गया। मकान में अंदर इंतखाब की पत्नी रुखसार और 9 महीने की नवजात बेटी अमायरा थी। दोनों मलबे में दब गईं। वहीं मकान के बाहर खड़ी बाइक भी दब गई। बाहर खड़े कादिर और आदिल नामक दो व्यक्ति भी दब गए। तुरंत मौके पर चीख पुकार मच गई। पड़ोसियों ने मिलकर सभी घायलों को मलबे से निकाला है। सभी को संतोष अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। आदिल के पैर में चोट लगी है। इंतखाब खुद भी घायल है। मां रुखसार और बेटी अमायरा की मौत हो गई।
गरज के साथ बारिश और ओलावृष्टि की संभावना
शुक्रवार शाम अचानक मौसम बदल गया। तेज धूलभरीरात की ड्यूटी पर जाने वाले लोग जल्दी-जल्दी अपने घरों की ओर निकल गए। बाजार में दुकानें भी समय से पहले बंद हो गईं। किसान अब भगवान से बारिश रुकने की प्रार्थना कर रहे हैं। उनकी फसल का नुकसान न हो, यही उनकी सबसे बड़ी चिंता है। आंधी चलने के साथ ही बारिश पड़ने लगी। आंधी के कारण जगह-जगह ट्रैफिक रुक गया। वहीं बारिश आते ही लाइट भी चली गई। मौसम ने अचानक करवट बदली है। तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। इस बेमौसम बारिश से किसानों की चिंताएं बढ़ गई हैं। किसानों की गेहूं की फसल इस समय पककर कटाई के लिए तैयार है। तेज हवाओं और बारिश से फसल को नुकसान की आशंका है। इस मौसमी बदलाव से सड़कों पर चल रहे लोगों में भी हड़कंप मच गया। अगले 3 घंटों में बागपत, गाजियाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर, शामली जिलों और आसपास के इलाकों में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बारिश और ओलावृष्टि होने की संभावना है।
आँधी से गिरे शहर में लगे अवैध होडिंग
तेजगढ़ी चौराहे पर तेज आंधी आने के कारण होर्डिंग गिर गया. शहर में कई जगहों पर लगे यूनिपोल सड़क पर गिर गए. बता दे कि शहर में 3 हजार से ज्यादा होडिंग लगे है, अगर इस तरह होडिंग किसी के ऊपर गिर जाते है तो उसकी मौत का जिम्मेदार कौन होता?
No comments:
Post a Comment