Friday, April 11, 2025

पार्षद के समर्थन में आए भाजपाई, एसएसपी से मिलकर निष्पक्ष जांच की मांग

 


शाहिद खान

नित्य संदेश, मेरठ नगर निगम डिपो पर हुए गोलीकांड में भाजपा पार्षद के समर्थन में नया मोड़ आया है। शुक्रवार को भाजपा और राष्ट्रीय सामाजिक न्याय पंचायत के कार्यकर्ता एसएसपी कार्यालय पहुंचे।

घटना बृहस्पतिवार की है, जब वार्ड 18 में कूड़ा उठाने गए सफाई कर्मचारियों से भाजपा पार्षद रविंद्र सिंह की कहासुनी हो गई। बाद में पार्षद अपने साथियों के साथ सूरजकुंड स्थित नगर निगम डिपो पहुंचे। वहां डिपो इंचार्ज राजेश से उनकी हाथापाई हो गई। कर्मचारियों के मुताबिक, जब उन्होंने पार्षद को घेरा तो उनके साथी भाग गए। पार्षद ने अपनी पिस्टल से 8-10 राउंड फायरिंग की, जिसमें कूड़ा गाड़ी का चालक अविनाश घायल हो गया। भाजपा नेता डॉ. रवि प्रकाश के नेतृत्व में पहुंचे समर्थकों ने पार्षद की पिटाई का वीडियो एसएसपी को सौंपा। उन्होंने दावा किया कि पार्षद ने गोली नहीं चलाई। उनके खिलाफ षड्यंत्र रचा गया है। समर्थकों ने फॉरेंसिक जांच और निष्पक्ष जांच की मांग की है।

No comments:

Post a Comment