Friday, April 11, 2025

नगर निगम के 5000 कर्मचारी हड़ताल पर, सफाई व्यवस्था हुई ठप

 


शाहिद खान

नित्य संदेश, मेरठ नगर निगम के 5000 कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं। इससे शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई है। हड़ताल का कारण एक भाजपा पार्षद द्वारा सफाई कर्मचारी पर गोली चलाना है। घटना गुरुवार की है। वार्ड 18 के भाजपा पार्षद रविंद्र कुमार ने कूड़ा उठाने को लेकर सफाई कर्मचारी से विवाद किया।

पार्षद ने सफाई निरीक्षक से गाड़ी भेजने को कहा था। गाड़ी वार्ड 13 में भेज दी गई थी। इस बात को लेकर पार्षद गाड़ी चालक अविनाश से भिड़ गए। पार्षद अपने साथियों के साथ डिपो पहुंचे। वहां दोनों पक्षों में 15 मिनट तक मारपीट हुई। कर्मचारियों ने पार्षद को गेट से बाहर निकाल दिया। इसी दौरान पार्षद ने अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से अविनाश के पैर में गोली मार दी। गुस्साए कर्मचारियों ने पार्षद की पिटाई कर दी। पुलिस ने पार्षद और उसके दो साथियों अंकुश पंडित व अखिल डागर को गिरफ्तार कर लिया है।

कुछ अन्य आरोपी फरार हैं।

सफाई कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष विनेश मनोठिया का कहना है कि उनकी लड़ाई उन जनप्रतिनिधियों के खिलाफ है, जो सफाई कर्मचारियों को हेय दृष्टि से देखते हैं। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि जब तक पीड़ित को न्याय नहीं मिलेगा, हड़ताल जारी रहेगी।

No comments:

Post a Comment