Friday, April 11, 2025

एसएसपी ने चार इंस्पेक्टर्स का किया तबादला, महकमे में हलचल

 


शाहिद खान

नित्य संदेश, मेरठ। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने 4 इंस्पेक्टर्स का तबादला किया है। उनका एक जगह से दूसरी जगह पर ट्रांसफर कर दिया है। एसएसपी ने गोकशी की घटनाएं रोकने में नाकाम इंचौली थाना प्रभारी को हटाकर उनकी जगह पर अब सर्विलांस सेल के प्रभारी नितिन पांडेय को इंचौली थाने का चार्ज दिया है। इसके अलावा दौराला, खरखौदा और लिसाड़ीगेट थाना प्रभारी भी बदले गए हैं।

एसएसपी विपिन ताडा के आदेश के अनुसार, थाना लिसाड़ीगेट का चार्ज अशोक कुमार को, थाना दौराला का चार्ज सुमन कुमार सिंह को और थाना खरखौदा का चार्ज धीरज सिंह को दिया है। कप्तान के कड़े रुख और ताबड़तोड़ एक्शन से पूरे महकमे में हलचल है। सीओ से लेकर थाना प्रभारी और निचले स्तर के पुलिसकर्मी परेशान हैं। किसका नंबर कब आ जाए। कप्तान के सामने किसकी लापरवाही उजागर हो और उस पर गाज गिर जाए।

No comments:

Post a Comment