Sunday, April 13, 2025

वन मंत्री ने रेस्क्यू व्हीकल का हरी झण्डी दिखाकर अनावरण किया

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। वन पर्यावरण, जन्तु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा. अरूण कुमार द्वारा सर्किट हाउस में वन विभाग, प्रदूषण विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई।

मंत्री द्वारा सामाजिक वानिकी प्रभाग में वन एवं वन्य जीव सुरक्षा माह, जो कि 08 अप्रैल से 08 मई 2025 तक चलाया जा रहा है, के क्रम में रेस्क्यू व्हीकल (बुलेरो कैम्पर) का हरी झण्डी दिखाकर अनावरण किया गया वन विभाग की ओर से सर्किट हाऊस में वन वन्य जीव रेस्क्यू में प्रयुक्त उपकरणों एवं अग्नि शमन उपकरणों की प्रर्दशनी का भी अवलोकन किया गया। साथ ही मंत्री द्वारा माह जुलाई में होने वाले वृक्षारोपण के कार्यक्रम की समीक्षा की गईवन मंत्री द्वारा सामाजिक वानिकी प्रभाग की विभिन्न पौधशालाओं का भी निरीक्षण किया गया। वन विभाग द्वारा चला जा रहे वन एवं वन्य जीव सुरक्षा माह के दौरान चेकिंग किए गए वाहनों एवं वन अपराध के नियंत्रण की समीक्षा की गईं। इस अवसर पर प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी प्रभाग मेरठ राजेश कुमार द्वारा वन एवं वन्य जीवों की सुरक्षा हेतु नागरिकों से अपील की गई

No comments:

Post a Comment