Sunday, April 13, 2025

आंबेडकर की प्रतिमाओं पर स्वच्छता अभियान चलाकर साफ सफाई कराई

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। रविवार को भारत रत्न, बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला में उनकी जयंती से पूर्व मंडल के समस्त जनपद के सभी नगरीय निकायों, विभिन्न वार्डों, ब्लाक, ग्राम पंचायतों आदि में स्थापित आंबेडकर पार्कों तथा आंबेडकर की प्रतिमाओं पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर साफ सफाई कराई गई।

स्वतंत्रता के अमृत काल में भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव आम्बेडकर की जयंती पर विभिन्न कार्यक्रमों को आयोजित किया जा रहा है, मेरठ मंडल के समस्त जनपद में 14 से 28 अप्रैल तक धूमधाम से उत्सव के रूप में भारत रत्न, बाबा साहब डॉ. भीमराव आम्बेडकर की जयंती पर विचार गोष्ठी, प्रार्थना सभा, क्विज, वाद विवाद प्रतियोगिता, प्रभात फेरी, महिला सशक्तीकरण एवं लैंगिक समानता आदि विविध प्रकार के कार्यक्रम भी आयोजित होंगे।

No comments:

Post a Comment