Thursday, April 3, 2025

रजवाहा टूटने से सैकड़ों बीघा खड़ी फसल हुई नष्ट

 


संचित अरोरा

नित्य संदेश, मवाना। सिंचाई विभाग की लापरवाही से रजवाहा टूट गया, जिसकी वजह से किसानों की सैकड़ों बीघा खड़ी फसल नष्ट हो गई। क्षेत्र के तिगरी मार्ग पर रजवाहा एक कोने से टूट गया, खेतों में पानी जाने से किसानों का लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। ग्रामीण प्रदीप कुमार, नरेंद्र, सतीश आदि ने बताया कि उन्होंने पूर्व में ही सिंचाई विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया था कि रजवाहा टूटना शुरू हो गया है। इसकी मरम्मत करा दी जाए तो ये टूटने से बच सकता है, लेकिन सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने उनकी एक नहीं सुनी, जिसकी वजह से देर रात रजवाहा टूट गया। किसानों ने मुआवजे की मांग की है।

No comments:

Post a Comment