शाहिद खान
नित्य संदेश, नई दिल्ली। डीएवी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में विधि के निर्माता व स्वतंत्र भारत के कानून मंत्री डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती कार्यक्रम मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारत तिब्बत सहयोग मंच के राष्ट्रीय महामंत्री पंकज गोयल, धर्मेंद्र कौशिक, विद्यालय अध्यक्ष नरेश अग्रवाल, विद्यालय प्रबंधक गवेंद्र पाल सिंह तथा प्रधानाचार्य यशपाल व उप प्रधानाचार्य लखीराम उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का प्रारंभ अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ तथा सभी अतिथियों
व अधिकारियों ने अपने श्रद्धा सुमन अंबेडकर के चरणों में अर्पित किए। उसके पश्चात
उप प्रधानाचार्य लखीराम ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के जीवन चरित्र को बहुत अच्छे से छात्रों को
समझाया। विद्यालय के प्रबंधक गवेंद्रपाल सिंह ने भी छात्रों को भारत के दो महान
पुरुषों अंबेडकर तथा केशवराव बलिराम हेडगवार के विषय में जानकारी दी। धर्मेंद्र
कौशिक ने छात्रों को शिक्षा का महत्व बताया, साथ ही साथ
बताया कि माता-पिता, गुरुजनों का सम्मान
करना चाहिए। अपने काव्य पाठ से उन्होंने सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम का संचालन
विनय ने किया। योगाचार्य पंकज उपाध्याय, प्रदीप तथा विद्यालय के सभी अध्यापकों का सक्रिय सहयोग रहा।
No comments:
Post a Comment