नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। विश्व पृथ्वी दिवस
के अवसर पर पर्यावरण एवं स्वच्छता क्लब द्वारा बलवंत नगर स्थित क्लब कार्यालय पर वृक्ष
पूजन किया गया। क्लब निदेशक आयुष एवं पीयूष गोयल ने बताया, भारती य संस्कृति में वृक्षों
को जीवन का आधार माना जाता है। पेड़-पौधों में देवी देवताओं का वास माना जाता है। वृक्ष
हमें भोजन, ऑक्सीजन और आश्रय प्रदान करते हैं। वृक्ष पूजन का उद्देश्य प्रकृति के प्रति
आभार व्यक्त करना है। इस अवसर पर आयुष और पीयूष ने पेड़-पौधों की आरती की और उनकी रक्षा
का वचन दिया। लोगों से अपील की कि पृथ्वी का तापमान नियंत्रित करने के लिए अधिक से
अधिक पेड़ लगाए।
No comments:
Post a Comment