Friday, April 25, 2025

ज्योतिष रत्न की मानद उपाधि से सम्मानित हुईं पूनम उज्जवल

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। जगद्गुरु आश्रम कनखल में अखिल भारतीय ज्योतिष महासम्मेलन का आयोजन जगद्गुरु शंकराचार्य महाराज के सानिध्य में सम्पन्न हुआ, जिसमें देश विदेश के लगभग 200 ज्योतिषियों ने भाग लिया। मेरठ की ब्रह्मचारिणी पूनम 'उज्ज्वल' को गणेश जोशी मंत्री उत्तराखंड सरकार ने शॉल, स्मृति चिन्ह भेंट किया, ज्योतिष रत्न की मानद उपाधि से सम्मानित किया। इस अवसर पर संयोजक रमेश सेमवाल, पं. पद्मेश दूबे, पं. लेखराज शर्मा विशेष आमंत्रित थे।

No comments:

Post a Comment