Friday, April 25, 2025

हमले के विरोध में महिला संगठनों ने आक्रोश व्यक्त किया

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में महिला संगठनों ने सूरजकुंड पार्क में आक्रोश व्यक्त किया। दो मिनट का मौन रखकर शहीदों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

सभा को संबोधित करते हुए एक प्रयास की अध्यक्ष ममता सिंघल ने कहा कि पहलगाम हमला हमारी अस्मिता पर हमला है, हर एक भारतीय पर हमला है। हमें इसका जवाब देना है, अपनी एकता से अपनी ताकत से। हर एक भारतीय उन परिवारों के साथ है, जिन्होंने इस कायरना हमले में अपने लाल का खोया है।
श्रद्धांजलि सभा में विभिन्न महिला संगठनों के पदाधिकारियों ने संबोधित किया। महिलाओं ने केंडिल जलाकर कहा कि ये केंडिल केवल आत्मा की शांति के लिए नहीं है, ये वो चिंगारी है जिसकी एकता से आतंक को जलाकर राख करना है। बाद में महिलाओं ने रैली निकालकर पाकिस्तान का पुतला फूंका। इस मौके पर ममता सिंघल, मंजू शर्मा, सीमा शर्मा, कमलेश, संगीत वार्ष्णेय आदि मौजूद रहीं।

No comments:

Post a Comment