Friday, April 25, 2025

कनोहर लाल में किया गया पेरेंट्स-टीचर मीटिंग का आयोजन

 


डा. पूजा राय

नित्य संदेश, मेरठ। कनोहर लाल स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में प्राचार्या प्रो. किरण प्रदीप के संरक्षण में छात्र कल्याण परिषद द्वारा पेरेंट्स-टीचर मीटिंग का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं के साथ उनके अभिभावकों ने भाग लिया। इसका उद्देश्य छात्राओं के अभिभावकों से उनकी करियर संभावनाओं से संबंधित विचार एवं सुझावों पर विचार विमर्श किया गया।

पेरेंट्स-टीचर मीटिंग छात्रों के लिए बहुत महत्वपूर्ण होती है। ये बैठकें माता-पिता और शिक्षकों के बीच एक महत्वपूर्ण संवाद स्थापित करती हैं, जिससे बच्चे के शैक्षणिक और व्यक्तिगत विकास को बढ़ावा मिलता है। पेरेंट्स टीचर मीटिंग में महाविद्यालय की अधिकांश छात्राओं के अभिभावकों ने भाग लिया। पीटीएम का संयोजन छात्र कल्याण परिषद की प्रोफेसर पूनम सिंह, निशा सिंह, जूही नाज, कीर्ति अग्रवाल तथा साथ ही इसके सफल आयोजन में महाविद्यालय की सभी प्रवक्ताओं का सहयोग रहा। 

No comments:

Post a Comment