Monday, April 14, 2025

आम्बेडकर जयंती पर भाकियू ने किया विचार गोष्ठी का आयोजन

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। भारतीय किसान यूनियन इंडिया के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप तितोरिया के नेतृत्व में संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती मनाई।

इस मौके पर आयोजित विचार गोष्ठी को संबोधित किया। कहा कि बाबा भीमराव ने हमेशा महिलाओं को शिक्षा देने पर जोर दिया। समाज में हर वर्ग के लिए समानता, शिक्षा, अधिकार और सम्मान देने की बात कहीं और उसके लिए सदैव काम किया। विचार गोष्ठी में राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव धर्मेंद्र गुर्जर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष देव नागर, राष्ट्रीय सचिव सरदार अमनदीप सिंह, एहतेशाम इलाही, प्रदेश महासचिव काशिफ मंसूरी, प्रदेश सचिव विकास ठाकुर, उपाध्यक्ष रईस अल्वी, अमन कुरेशी, वसीम अल्वी, महिला मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिमरन गोस्वामी, जिला अध्यक्ष अंकुर चपराना, मंडल अध्यक्ष ओमकार यादव, विनोद गुर्जर, प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा हाजी इमरान त्यागी, प्रदेश महासचिव आदेश गुर्जर, दीपांशु तितोरिया आदि शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment