Monday, April 14, 2025

एक राष्ट्र-एक चुनाव को लेकर पसमांदा मुस्लिम संवाद हुआ आयोजित

 



नित्य संदेश ब्यूरो

नई दिल्ली। अखिल भारतीय पसमांदा मुस्लिम मंच के तत्वावधान मे इंडिया इस्लामिक कल्चरल सेंटर दिल्ली स्थित एक राष्ट्र एक चुनाव को लेकर पसमांदा मुस्लिम संवाद आयोजित हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल ने एक राष्ट्र एक चुनाव का बारीकी से लाभ बताया। कहा कि हर साल देश में कहीं ना कहीं चुनाव होते रहते हैं। कभी विधानसभा चुनाव, कभी लोकसभा चुनाव और कभी निकाय चुनाव होने से देश का विकास का पहिया रुकता है। यदि एक राष्ट्र एक चुनाव का सिद्धांत हमारे देश में भी लागू होता है तो देश और अधिक सशक्त होगा। कार्यक्रम के संयोजक अखिल भारतीय पसमांदा मुस्लिम मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष जावेद मलिक ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में समाजसेवी नासिर सैफी, परवेज़ सैफी, यूनुस सैफी, तय्यब मलिक, आसिफ अंसारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment