Monday, April 14, 2025

पुलिस लाइन में किया गया शोक परेड का आयोजन

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। अग्निशमन सेवा सप्ताह के आयोजन में प्रथम दिन सोमवार को अग्निशमन सेवा स्मृति दिवस पर फायर स्टेशन पुलिस लाइन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन ताडा के निर्देशन में शोक परेड का आयोजन किया गया।

पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह, पुलिस अधीक्षक यातायात राघवेन्द्र कुमार मिश्र, अग्निशमन अधिकारी पुलिस लाइन राम कृपाल सिंह एवं फायर सर्विस/पुलिस लाइन के समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा पुश्पचक्र चढ़ाकर दिवंगत फायर सर्विस कर्मियों को श्रद्धासुमन श्रद्धांजलि अर्पित की गयी तथा पिन फ्लैग लगाए गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा फायर जागरूकता रैली को हरी झण्डी दिखकर रवाना किया, जो कि फायर स्टेशन पुलिस लाइन से प्रारम्भ होकर अम्बेडकर चौराहा, कमिश्नरी चौराहा जीरो माइल्स, बेगमपुल, ईव्ज चौपला, हापुड़ अड्डा, सोहराब गेट बस अड्डा, तेजगढ़ी चौपला, जेल चुंगी व सीताराम पुलिया से होते हुए पुलिस लाइन गेट संख्या-04 से वापस फायर स्टेशन तक निकाला गया। जनपद के अन्य फायर स्टेशन मवाना, घण्टाघर एवं परतापुर में भी शोक परेड का आयोजन किया गया।

क्यों मनाया जाता है ‘‘अग्निसुरक्षा सप्ताह’’

इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया कि मुम्बई बंदरगाह पर एक मालवाहक जहाज में अचानक आग लग गई, जिसमें काफी मात्रा में विस्फोटक एवं युद्ध उपकरण रखे हुए थे। इस घटित भीषण अग्निकाण्ड पर काबू पाने की कोशिश में 66 अग्निशमन कर्मियों ने अपने प्राणों की आहुति दी थी, उन दिवंगत अग्निशमन कर्मियों को श्रद्धाजंलि अर्पित करने के लिए प्रति वर्ष 14 अप्रैल को ‘‘अग्निशमन सेवा स्मृति दिवस’’ एवं उसी दिन से एक सप्ताह तक ‘‘अग्निसुरक्षा सप्ताह’’ मनाया जाता है।  

No comments:

Post a Comment