नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। आभा मानव मंदिर वरिष्ठ नागरिक
सेवा सदन पंचवटी कॉलोनी में नवरात्रि षष्टमी के पावन दिवस पर पंच कुंडीय यज्ञ का
आयोजन किया गया। मुख्य यजमान एससी गोविल एवं
आभा गोविंल जी रहे।
प्रियांक सिंघल ने यज्ञ के वैज्ञानिक महत्व को बताते हुए कहा कि यज्ञ करने
से सकारात्मक वातावरण का निर्माण होता है
तथा हमारी बुद्धि एव विचारों में सात्विकता आती है। मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ
अग्नि में दी गई आहुति सीधे भगवान सूर्य को जाती है एवं उनके आशीर्वाद स्वरूप हमें
शुभ फल प्राप्त होते हैं। नवरात्रि पर नौ देवियों का ध्यान करते हुए मंत्र उच्चारण
के साथ मां दुर्गा की आराधना एव स्तुति की गई एवं सभी की कुशलता एवं समृद्धि के
लिए प्रार्थना की गई। डॉ. कपिल सेठ एव खूब चंद सिंह का सहयोग
रहा। सभी बुजुर्गों ने मिलकर पंचकुंडीय यज्ञ में भाग लिया एव माँ दुर्गा की आराधना
की।
No comments:
Post a Comment