Friday, April 25, 2025

हमला भारत पर नहीं, संपूर्ण हिंदू समाज पर: प्रेमपाल चौहान

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद, राष्ट्रीय बजरंग दल, राष्ट्रीय महिला परिषद ओजस्विनी महानगर द्वारा जिलाधिकारी को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में प्रांत उपाध्यक्ष प्रदीप त्यागी ने संपूर्ण रूप से पाकिस्तान पर प्रतिबंध की मांग की।

प्रांत उपाध्यक्ष प्रेमपाल चौहान ने पाकिस्तान को चेतावनी दी और कहा कि यह हमला भारत पर नहीं, संपूर्ण हिंदू समाज पर है। विभाग मंत्री गौरव गर्ग ने जिहादी आतंकवादी विचारधारा रखने वाले व्यक्तियों को भी चेतावनी दी। जिला अध्यक्ष आदेश चौधरी ने मुस्लिम समाज का आर्थिक बहिष्कार करने को कहा। इस कार्यक्रम में प्रांत मंत्री मंजू शर्मा, सीमा शर्मा, एडवोकेट ममता तिवारी, जिला अध्यक्ष सचिन गुप्ता, सनी, देवांशु शर्मा, राजू त्यागी, अरविंद त्यागी, उमेंद्र बाफर, महेंद्र त्यागी, अर्क बंसल और मवाना से सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment