Friday, April 25, 2025

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने पाकिस्तान का पुतला फूंका

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। पहलगाम आतंकवादी हमले की निंदा और विरोध में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने हापुड़ अड्डा चौराहे पर पाकिस्तान और आतंकवाद का पुतला फूंका। पाकिस्तान मुर्दाबाद, आतंकवाद मुर्दाबाद, हिन्दुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए। इस दौरान महानगर अध्यक्ष अंजुम निजामी, पश्चिम उत्तर प्रदेश मीडिया प्रभारी नासिर सैफी, भगत सिंह मार्किट प्रधान आलोक गर्ग, महानगर उपाध्यक्ष सम्मी राणा, यूसुफ कुरैशी, राशिद मेवाती, महानगर मंत्री जगत सिंह, जीशान गाजी, शाह फैसल सैफी, यूनुस सैफी, सिराजुद्दीन, इरफान अंसारी, आसिफ अंसारी, अशरफ अंसारी, जुबैर सैफी, कुलविन्दर सिंह लाम्बा आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment