Friday, April 25, 2025

नरसंहार के विरोध में मौन जुलूस निकालकर विरोध-प्रदर्शन किया

 


शाहिद खान

नित्य संदेश, मेरठ। मेरठ पत्रकार प्रेस क्लब द्वारा पहलगांव में हुए नरसंहार के विरोध में मौन जुलूस और केंद्र सरकार द्वारा उठाए गए सराहनीय कार्यों की प्रशंसा की गई। इस संबंध में राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया।

मेरठ पत्रकार प्रेस क्लब के अध्यक्ष राहुल ठाकुर ने बताया कि जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 28 लोगों के नरसंहार का विरोध प्रकट किया गया। एक शांति मौन जुलूस कमिश्नरी पार्क से कलक्ट्रेट तक निकाला गया, मौन धारण कर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की गई। पत्रकारों द्वारा मांग की गई कि जो भी लोग इस नरसंहार में शामिल है, उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जो भी साहसिक कदम उठाए गए हैं, उनका मेरठ पत्रकार प्रेस क्लब द्वारा समर्थन किया जाता है। इस मौके पर राजेन्द्र चौहान, अविनाश सक्सैना, प्रकाश चन्द, अतुल माहेश्वरी, संजीव शर्मा, गौरव गोयल, अमित बंसल, सचिन भारती, सुशील गांधी, तरूण आहुजा, अजय जैन, आदित्य माहेश्वरी, अनिल बादली, मुकेश गुप्ता, रवि ठाकुर, जगमोहन साकाल, रिदा खान, जाहिदा खान, मोहम्मद शाहिद, गणेश ठाकुर, मदन गोपाल, सुनील बादली, एनपी गौतम, पंडित शैलेंद्र कुमार शर्मा, अक्षय चौधरी, रमेश सोनी, विश्व बादली, शालू शर्मा, फिरदौश, वंशिका, मौ. शहजाद, मौ. नौशाद, सुनील जैकब, विनेश तेवतिया आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment