Sunday, April 6, 2025

ठेका अवधि समाप्त होते ही पुलिस ने हटवाया साप्ताहिक बाजार

 



संचित अरोरा

नित्य संदेश, मवाना। कस्बे के एकमात्र वीवीआईपी रोड कहलाए जाने वाले मुख्य तहसील मार्ग पर लगने वाली साप्ताहिक पैंठ की ठेका अवधी खत्म होने के बाद बाजार में दुकानें लगाने पहुंचे दुकानदारों को पुलिस ने हटवाया, पुनः ठेका आवंटित होने पर ही दुकानें लगाने की बात कही।

दरअसल नगर पालिका परिषद द्वारा प्रत्येक रविवार को तहसील रोड पर लगने वाले साप्ताहिक बाजार का ठेका वित्तीय वर्ष के हिसाब से एक वर्ष के एग्रीमेंट पर छोड़ा जाता है। इस वर्ष 31 मार्च 2025 को वर्ष 2024-25 के ठेके की अवधि समाप्त हो गई, पुनः ठेका छोड़ा नहीं गया, इसकी जानकारी दुकानदारों को नहीं थी, वो सुबह ही बाजार में दुकानें लगाने के लिए आ गए, लेकिन थाना प्रभारी निरीक्षक विशाल श्रीवास्तव ने फोर्स के साथ पहले से ही मौके पर मौजूद थे और थाना प्रभारी ने दुकानदारों को दुकान लगवाने से रोका और सामान वापस भरकर घर लौट जाने की चेतावनी दी तथा दौड़ा दिया।

वर्जन

थाना प्रभारी निरीक्षक विशाल श्रीवास्तव ने दुकानदारों से कहा कि आगामी 11 अप्रैल को नए सिरे से पैंठ का ठेका छोड़ा जा सकता है। इसके बाद ही पैंठ लगने दी जायेगी, वो भी मैदान के अंदर ही, बाहर पैंठ नहीं लगने दी जायेगी

No comments:

Post a Comment