Sunday, April 6, 2025

पंद्रह दिन में दो बार चोरी की वारदात, पुलिस को सौंपी तहरीर

 


संचित अरोरा

नित्य संदेश, मवाना। क्षेत्र में इन दिनों मुबारिकपुर गांव चोरों की पहली पसंद बना हुआ है चोरों ने पंद्रह दिन के भीतर ही जंगल में दो जगह किसानों को भारी नुकसान पहुंचाया है। ग्राम मुबारिकपुर में चोरों ने दो किसानों की ट्यूबवेल से सामान चोरी कर फरार हो गए, पीड़ितों ने तहरीर सौंपी है।

थानाक्षेत्र के गांव मुबारिकपुर के रहने वाले किसान सुमित पुत्र चरण सिंह और किसान यूनियन टिकेत के एनसीआर महासचिव नरेश चौधरी ने तहरीर देते हुए बताया कि शनिवार-रविवार की अलसुबह दो बजे से चार बजे के बीच अज्ञात चोरों ने जंगल में उनकी ट्यूबवेल को निशाना बनाते हुए समरसर्बिमल की दो मोटर, स्टार्टर और करीब दो सौ मीटर के आसपास केबिल चोरी कर लिया और फरार हो गए। पीड़ितों ने बताया कि 15 दिन पहले भी उनके गांव में अन्य किसानों की ट्यूबवेल पर चोरी की गई थी। जिसकी शिकायत भी थाना मवाना में की गई थी, लेकिन पंद्रह दिन बीत जाने के बाद भी थाना पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की, जिसकी वजह से चोरों ने दोबारा घटना को अंजाम दे डाला, किसानों ने पुलिस से कार्यवाही की मांग की है

No comments:

Post a Comment