Sunday, April 6, 2025

तेज रफ्तार वाहन चालक ने बाइक में मारी टक्कर, दो घायल

 



संचित अरोरा

नित्य संदेश, मवाना। देर शाम बहसूमा बाईपास पर गांव कोहला के बाहर अज्ञात वाहन ने बाइक पर सवार दो युवकों नितिन पुत्र सतपाल और ब्रह्मपाल पुत्र ओमप्रकाश निवासी बहसूमा को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी और फरार हो गया

टक्कर लगने के बाद दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए मौके पर मौजूद अन्य राहगीरों ने एंबुलेंस को सूचना दी, जिसके बाद एमरजेंसी एंबुलेंस दोनों को सीएचसी मवाना लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने घायलों को प्राथमिक उपचार देकर परिजनों के हवाले कर दिया। घायल नितिन की हालत गंभीर बनी हुई है गंभीर हालत होने के कारण कस्बे के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने नितिन को वेंटिलेटर पर रख दिया, वहीं परिजनों ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ थाना मवाना में तहरीर सौंपी है।



No comments:

Post a Comment