Breaking

Your Ads Here

Wednesday, April 9, 2025

राहुल सांकृत्यायन जयंती का हुआ आयोजन

 


अनम शेरवानी

नित्य संदेश, मेरठ। स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय के राहुल सांकृत्यायन सुभारती स्कूल ऑफ लिंग्विस्टिक्स एंड फॉरेन लैंग्वेजेज (भाषा विभाग), कला एवं सामाजिक विज्ञान संकाय द्वारा राहुल सांकृत्यायन जयंती के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य महापंडित राहुल सांकृत्यायन के जीवन, कृतित्व और उनके बहुआयामी योगदान पर प्रकाश डालना रहा। भाषा विभागाध्यक्ष डॉ. सीमा शर्मा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए राहुल सांकृत्यायन के बौद्धिक अवदान, उनके यात्रा-वृत्तांतों, भाषाविज्ञान, दर्शन और इतिहास में किए गए योगदान को विस्तार से रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि महापंडित राहुल सांकृत्यायन को हिंदी साहित्य, इतिहास और दर्शन में अद्वितीय योगदान हेतु महापंडित की उपाधि दी गई। उन्हें साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उनकी विद्वत्ता के कारण उन्हें भारत का बौद्धिक योद्धा माना जाता है, जिन्होंने ज्ञान को जनमानस से जोड़ा। कार्यक्रम में प्रो. राजेश्वर पाल, डॉ. निशी राघव, डॉ. प्रीति शर्मा,  डॉ. स्वाति शर्मा आदि की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन भूमि और ऋतिक धीगान द्वारा कुशलतापूर्वक किया गया। छात्राओं आकांक्षा धीगान, चंचल धीगान, विधि गोस्वामी एवं विधि चौहान, फहद आदि ने भी राहुल सांकृत्यायन के जीवनदर्शन से प्रेरित होकर अपने विचार साझा किए। डॉ. स्वाति शर्मा ने कार्यक्रम का समापन किया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here