Breaking

Your Ads Here

Saturday, April 12, 2025

बाइक रैली एवं "लाभार्थी संपर्क एवं जनसंपर्क अभियान" कार्यक्रम किया

नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। सिवालखास विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के 46वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर योगी सरकार के 8 साल बेमिसाल पर आयोजित "गांव चलों/वार्ड चलो अभियान" के क्रम में नगर पंचायत सिवालखास में बाइक रैली एवं "लाभार्थी संपर्क एवं जनसंपर्क अभियान" कार्यक्रम किया गया.

सिवालखास विधानसभा भाजपा पदाधिकारियों के नेतृत्व में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनिंदर पाल सिंह, पूर्व विधायक रणबीर राणा, भारतीय मतदाता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित आदेश फौजी, जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा मोहन गुर्जर, मंडल अध्यक्ष बोबी शर्मा, प्रदीप चौधरी,काजू शर्मा,बादल चौधरी, सुशील चौहान, पंकज चौहान, मनोज फौजी,पवन शर्मा, विनोद जिन्दल प्रदीप शर्मा, अमरपाल प्रधान राकेश भारद्वाज अनवर कुरैशी अंकुर सांगवान आदि सैकड़ों भाजपा के सिपाहियों ने प्रतिभाग किया और भाजपा सरकार की रीति और नीति एवं विकास कार्यों से नगर वासियों को अवगत कराया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here