Friday, April 25, 2025

टेबलेट पाकर छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल उठे

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। कात्यायनी कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन में फार्मेसी विभाग के छात्रों को मुख्यमंत्री युवा सशक्तीकरण योजना के तहत टेबलेट वितरण का कार्य सम्पन्न कराया गया। 

संस्थान के निदेशक अंकुश शर्मा, फार्मेसी प्राचार्य डॉ. छतर सिंह ने माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित करने के बाद पुष्प अर्पित करते हुए टेबलेट वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान टेबलेट पाकर सभी छात्र छात्राओं के चेहरे खिल उठे और छात्र छात्राओं ने कहा कि सरकार द्वारा दिए गए स्मार्ट टेबलेट भविष्य में आगे बढ़ने के लिए बहुत उपयोगी होंगे और भविष्य में पढ़ाई के दौरान आने वाले डाउट्स को भी टेबलेट के माध्यम से दूर कर सकेंगे। अंत में फार्मेसी प्राचार्य डॉ. छतर सिंह ने छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर फार्मेसी विभाग से सभी शिक्षकगण उपस्थित रहे और सभी छात्र छात्राओं बधाई दी।

No comments:

Post a Comment