नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। गोलीकांड की सूचना मिलते ही मेरठ व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष शैंकी वर्मा अपने साथियों के साथ डिपो पहुँचे।वाल्मीकि समाज के समस्त नेताओं के नेतृत्व में नगर आयुक्त सौरभ गंगवार जी, सीआसे सिविल लाइन अभिषेक तिवारी से मिले और कार्रवाई की मांग की। उसके बाद मेडिकल पहुंचकर अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार व डॉक्टर हरपाल से मिले और पीड़ित अविनाश का हाल-चाल जाना।
शैंकी वर्मा ने कहा कि शहर में गोली चलने का प्रचलन बहुत तेजी से बढ़ रहा है और यह गोलियां आरोपियों के साथ-साथ जिले के पुलिस प्रशासन पर भी चल रही है। आए दिन इस प्रकार आराजक तत्व जनपद की कानून व्यवस्था को खुली चुनौती देते हैं। इस घटना को लेकर एसएसपी से मिला जाएगा। बताया कि समस्त आरोपियों की गिरफ्तारी हो, उनकी गाड़ियां सीज हो। आरोपी पार्षद का शस्त्र लाइसेंस निरस्त हो, पीड़ित अविनाश का इलाज निजी अस्पताल में सरकारी खर्चे पर कराया जाए। जिस प्रकार से शहर में हथियारों से गोलियां चलाने का चलन बढ़ रहा है, उस पर कांबिंग कर ऐसे अराजक तत्वों के पैर में गोली मारकर जिले के कप्तान अंकुश लगाए। इस मौके पर शालिनी मसीह, अर्जुन करोटिया, पदमा जॉनसन, अजय गेरा, भारत रोहतगी, अभिषेक आदि आदि मौजूद रहें।
सफाई कर्मचारियों ने दी हड़ताल पर जाने की चेतावनी
पार्षद रविन्द्र एक राज्यमंत्री के बेहद करीबी माने जाते है। मामले से नाराज निगम के सभी कर्मचारी संगठनों ने हड़ताल पर जाने की बात कही है। सफाई कर्मचारी संघ के महामंत्री कैलाश चंदौला ने कहा कि इस तरह घटना बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आरोपियों के खिलाफ अगर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो सफाई कर्मचारी संघ हड़ताल के लिए मजबूर हो जाएगा।
No comments:
Post a Comment