Breaking

Your Ads Here

Tuesday, April 22, 2025

प्रो-चांसलर विशाल जैन को मिला ‘मोस्ट इंफ्लुएंशल यंग लीडर्स 2025’ अवार्ड

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। देश और विदेश में शिक्षा की दुनिया में नया इतिहास रचते हुए विद्या यूनिवर्सिटी के प्रो-चांसलर विशाल जैन को ‘मोस्ट इंफ्लुएंशल यंग लीडर्स 2025’ अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह अवार्ड एशियावन मैगजीन की ओर से प्रदान किया गया। यह केवल श्री जैन की व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि सम्पूर्ण विश्वविद्यालय और क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। इस उपलब्धि पर पूरा विद्या परिवार गौरवांवित महसूस कर रहा है। चांसलर प्रदीप कुमार जैन, कुलपति डॉ. हिरेन दोशी सहित सभी गणमान्यों ने विशाल जैन को हार्दिक बधाई दी।  

गौरतलब है कि ऑक्सफोर्ड ब्रूक्स यूनिवर्सिटी यूके से शिक्षित विशाल जैन एक दशक से अधिक समय से ई-कॉमर्स, आईटी डेवलपमेंट, पब्लिक स्पीकिंग और मार्केट रिसर्च जैसे विविध क्षेत्रों में अग्रणी भूमिका निभा चुके हैं, लेकिन उनका असली समर्पण शिक्षा के प्रति है, जहाँ वे केवल एक प्रशासक ही नहीं, बल्कि एक दूरदर्शी और प्रेरणादायी नेतृत्वकर्ता के रूप में उभरे हैं। एशियावन मैगजीन के पदाधिकारियों ने कहा कि विशाल जैन ने शिक्षा के क्षेत्र में मील का पत्थर स्थापित करते हुए छात्रों के सर्वांगीण विकास को भी प्राथमिकता दी। उनके नेतृत्व में विद्या यूनिवर्सिटी ने अद्वितीय प्रगति की है। परिसर में अत्याधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, स्मार्ट क्लासरूम्स, आधुनिक प्रयोगशालाएं, समृद्ध पुस्तकालय और व्यापक मनोरंजन सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इन सबने इस यूनिवर्सिटी को शिक्षा के क्षेत्र में एक मॉडल संस्थान बना दिया है।

बता दें कि एशियावन मैगजीन यह अवार्ड उन युवा नेताओं को प्रदान करता है जो समाज, व्यवसाय और शिक्षा के क्षेत्र में दूरगामी प्रभाव डालते हैं। यह प्रतिष्ठित अवार्ड विशाल जैन का नाम शीर्ष स्थान पर आना, उनकी अनूठी कार्यशैली और नेतृत्व को स्पष्ट रूप से दर्शाता है।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here