Breaking

Your Ads Here

Wednesday, April 16, 2025

18 अप्रैल को बारिश के आसार, गर्मी का बढ़ने लगा सितम

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। जनपद और आस-पास के जिलों में 18 अप्रैल को आंधी के साथ बारिश की संभावना जताई जा रही है। मौसम विशेषज्ञों ने किसानों को सलाह दी है कि कटी हुई फसल को जल्द ही भंडारण गृह में ले जाएं। वहीं गर्मी का सितम बढ़ता जा रहा है। पारा 35 के पार पहुंच गया है।

सरदार पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर यूपी शाही ने बताया कि 11 अप्रैल को पश्चिमी विक्षोभ के कारण तेज हवा के साथ बारिश हुई। जिसके बाद तापमान में गिरावट आई। अब फिर से मौसम में बदलाव की संभावना है। 18 व 19 अप्रैल को तेज हवा के साथ बूंदाबांदी होने के आसार हैं। जिसके चलते गेहूं, सरसों व आम की फसल को नुकसान हो सकता है। डॉ. यूपी शाही का कहना है कि किसान जल्द से जल्द खेतों में कटी पड़ी फसल का भंडारण कर लें। बुधवार को मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 35.9 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here