नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। मुजफ्फरनगर के बाद
मेरठ का भी नाम बदलने की मांग उठी है, मेरठ की जगह अग्रसेन नगर करने की मांग की गई
है। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के संयोजक विनीत शारदा ने मंच से से मांग की है। सपा विधायक
अबू आजमी को लेकर भी तीखे कटाक्ष किए, अग्रसेन सेवा ट्रस्ट के कार्यक्रम में वे गुरुवार
को बोल रहे थें। गौरतलब है कि अग्रसेन ट्रस्ट द्वारा मेरठ भगवान अग्रसेन का भव्य मंदिर
निर्माण कराया जा रहा है, दो दिन पहले ही MLC मोहित त्यागी ने मुजफ्फरनगर का नाम बदलने
की मांग की थी।

No comments:
Post a Comment