Thursday, March 27, 2025

तहसीलदार से डिप्टी कलक्टर बनने पर किया स्वागत

 


रवि गौतम

नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। तहसीलदार से डिप्टी कलक्टर बनने पर गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। जोरदार स्वागत किया गया। क्षेत्र के ग्राम आलमगिरपुर बढला-12 के मूल निवासी तिमराज सिंह पुत्र छज्जू सिंह प्रदेश सरकार में तहसीलदार से डिप्टी कलक्टर बने हैं, उन्हें कानपुर नगर से जिला बलिया में एसडीएम के पद पर तैनात किया है।

गुरुवार को गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने फूल माला तथा मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की। इस मौके पर ग्राम प्रधान सोनम चौधरी, भाजपा नेता सुंदर चौधरी, अरुण कुमार, नागेंद्र चौधरी, हरेंद्र, इंद्रेश कुमार, सोबीर, जोगिंदर, रामकुमार, प्रदेश सरकार में एससीएसटी आयोग के सदस्य नरेंद्र सिंह खजूरी, पूर्व मंत्री प्रशांत गौतम, भाजपा नेता संजय जाटव, राकेश बाबू, राजकुमार आदि ने खुशी जाहिर करते हुए बधाई दी है।

No comments:

Post a Comment