Thursday, March 27, 2025

जिलाधिकारी ने किया ईवीएम, वीवीपैट वेयर हाउस का त्रैमासिक निरीक्षण

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। जिलाधिकारी डा. वीके सिंह द्वारा आईटीआई साकेत तथा कंकरखेडा स्थित मार्शल पिच में ईवीएम/वीवीपैट वेयर हाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया गया। उन्होंने वहां कंट्रोल रूम, सीसीटीवी आदि व्यवस्थाओ का जायजा लिया व संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर उनके साथ अपर जिलाधिकारी प्रशासन बलराम सिंह, अपर जिलाधिकारी भूमि अध्यापति राजपाल सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी व प्रमुख राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहें।

No comments:

Post a Comment