नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। श.मं.पा.
राजकीय स्नात को. महिला महाविद्यालय की एनसीसी इकाई द्वारा 22 यूपी गर्ल्स बटालियन के कमांडिंग
आफिसर कर्नल होपेन्दर ठाकुर तथा महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. अंजू सिंह के संरक्षण
तथा एनसीसी अधिकारी कैप्टन प्रो. लता कुमार के संयोजन में अंतरराष्ट्रीय महिला
दिवस का आयोजन किया गया।
इस अवसर
पर एक व्याख्यान का आयोजन किया गया, जिसमें एनसीसी अधिकारी कैप्टन लता कुमार ने
कैडेट्स को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के इतिहास और इस वर्ष की थीम "अधिकार, समानता और सशक्तिकरण" और "कार्रवाई में तेज़ी
लाने" से परिचित कराया। कैडेट्स ने भी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अपने
विचार प्रस्तुत किए। इसके पश्चात कैडेट्स द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का
प्रदर्शन महाविद्यालय परिसर में किया गया, जिसमें कैडेट्स ने स्टैंड अप फॉर वूमेन
इट्स वूमेन डे 2025 लिखकर महिला समानता की स्वीकृति का
आह्वान किया। आयोजन में सार्जेंट अनीसा, कॉरपोरल आरूषि सिंह सहित 20 कैडेट्स ने प्रतिभागिता की।

No comments:
Post a Comment