Breaking

Your Ads Here

Saturday, March 29, 2025

प्रोफेसर पूनम लखनपाल को ऑनरेरी मेजर रैंक

नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। 22 यूपी गर्ल्स बटालियन में प्रोफेसर पूनम लखनपाल को मेजर जनरल विक्रम सिंह (ए डी जी लखनऊ) और कर्नल होपेन्दर ठाकुर (सी ओ 22 यू पी गर्ल्स बटालियन) ने राष्ट्रपति द्वारा प्रदत्त पत्र दिया, जिसके अनुसार प्रो. पूनम लखनपाल को उनकी 26 वर्षीय प्रशंसनीय एवं उत्कृष्ट सेवाओं हेतु सेवानिवृत्ति के बाद राष्ट्रीय कैडेट कोर में मेजर का रैंक प्रदान किया गया। 

ज्ञात हो कि सामान्य रूप से ए एन ओ के रिटायर होने के बाद उनके रैंक समाप्त हो जाते हैं। किन्तु प्रो. पूनम लखनपाल अब आजीवन यह रैंक और यूनिफॉर्म पहन सकती हैं तथा अपने नाम के साथ मेजर लिख सकती हैं। 
न केवल 22 यू पी गर्ल्स बटालियन बल्कि मेरठ ग्रुप एन सी सी में पहली बार किसी महिला ए एन ओ को यह सम्मान प्राप्त हुआ है। प्रो पूनम लखनपाल 1992 से 2021 तक लगभग 30 वर्ष आर जी कॉलेज में एन सी सी इन्चार्ज, ए एन ओ और कम्पनी कमान्डर के रूप में कार्यरत रहीं। मेजर रैंक पर रिटायर हुईं। इन्होंने 1995 में ए ग्रेड के साथ कमीशन प्राप्त किया। 2002 में बैस्ट ए एन ओ अवॉर्ड, 2003 में सिल्वर मैडल तथा 2009 में गोल्ड मैडल प्राप्त किया। इनके कार्यकाल में एन सी सी के बहुत सारे कैडेट आर्मी, नेवी, एयरफोर्स, पैरामिलिट्री फोर्सेज, दिल्ली पुलिस, यू पी पुलिस, सी आर पी एफ तथा एन सी सी में आफ़िसर तथा विभिन्न पदों पर देश को सेवा प्रदान कर रहे हैं। 
प्रो पूनम लखनपाल इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता पिता और परिवार को देती हैं, जिन्होंने निष्ठा एवं समर्पण भाव से कार्य करना सिखाया। वह उन सभी सी ओज़, एडम ऑफ़िसर्स,ए एन ओज़, जी सी आईज़, एन सी सी स्टाफ, महाविद्यालय की प्राचार्यों के प्रति आभार व्यक्त करती हैं, जिनके साथ उन्होंने कार्य किया। साथ ही उन कैडेट्स को भी शुभकामनाएं देती हैं, जिन्होंने उनका नाम रौशन किया। 
प्रो पूनम विशेष रूप से एडम ऑफ़िसर मेजर मीनू तोमर और लोकेश पुण्डीर के प्रति आभार व्यक्त करती हैं, जिन्होंने इस कार्य को पूर्णता तक पहुँचाया। 
इस अवसर पर मेजर जनरल विक्रम सिंह, ए डी जी उत्तर प्रदेश निदेशालय लखनऊ, ब्रिगेडियर नवीन राठी ग्रुप कमान्डर मेरठ ग्रुप मेरठ, कर्नल होपेन्दर ठाकुर,सी ओ 22 यू पी गर्ल्स बटालियन एडम ऑफ़िसर मेजर रिज़ू, जी सी आई सन्ध्या, सीमा, श्रुति सिरोही, एस एम गुरमीत सिंह,एस एम पुष्पिन्दर सिंह, पी आई स्टाफ, लोकेश पुण्डीर, अंशुल, धर्मेन्द्र, अशोक,जगदीश,सुबोध, सहयोगी राम सिंह, सुन्दरी आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here