Breaking

Your Ads Here

Wednesday, March 19, 2025

दिव्यांगों को राजनीतिक आरक्षण की आवश्यकता पर अध्ययन करेगा बिलाल

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। डॉक्टर शकुन्तला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्विद्यालय के परास्नातक समाजकार्य द्वितीय वर्ष के छात्र एम बिलाल मंसूरी का फेलोशिप के लिए चयन हुआ। दिल्ली की एनसीपीईडीपी (नेशनल सेंटर फॉर प्रमोशन ऑफ एम्प्लॉयमेंट फॉर डिसेबल्ड पीपल) संस्था में 15 महीनों के लिए फेलोशिप है।

मवाना निवासी छात्र ने अपने रुचिगत विषय के अनुसार, विकलांगों को राजनीतिक आरक्षण की आवश्यकता पर अध्ययन करने के लिए आवेदन किया था। फैलोशिप में चुने जाने से पहले फॉर्म भरने के बाद तीन बार ऑनलाइन साक्षात्कार किया गया था। 24 मार्च से फरीदाबाद में संस्था की ओर से 10 दिन की ट्रेनिंग होगी, जिसमें कार्य करने की रूपरेखा समझाई जाएगी। एम बिलाल मंसूरी ने बताया कि मैं चुनाव में विकलांगो के लिए भी सीटें आरक्षित किए जाने की वकालत करता हूं, इसीलिए मैने यह विषय चुना था। इस प्रोजेक्ट के माध्यम से मैं सर्वे करूंगा कि दिव्यांगों को राजनीतिक प्रतिनिधित्व न मिलने से उनके सामने किन-किन स्तर पर समस्याओं का सामना करना पड़ता है। मैं अपने अध्ययन में यह बात सामने रखने की कोशिश करूंगा कि दिव्यांगों के लिए राजनीतिक आरक्षण की आवश्यकता क्यों है? इस अध्ययन के लिए मैं विभिन्न क्षेत्रों के विकलांगों व्यक्तियों, खिलाड़ियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, संस्थाओं, छात्रों आदि के बीच पहुंचूंगा।

पैरों से दिव्यांग है बिलाल

25 वर्षीय बिलाल मंसूरी पैरों से विकलांग हैं। फैलोशिप में चयन होने के बाद विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ अर्चना सिंह, प्रो. रूपेश कुमार सिंह, डॉ. मनीष द्विवेदी सहित सहपाठियों ने भी बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। 

बिलाल चलाते हैं समूह

मवाना निवासी एम बिलाल मंसूरी दिव्यांग अधिकार एवं उत्थान नामक समूह भी संचालित करते हैं। इस समूह के माध्यम से विकलांगों को शैक्षिक मार्गदर्शन, योजनाओं की जानकारी, रोजगार संबंधी सहायता और दिव्यांगों की शादी करने का कार्य किया जाता है। इस समूह की शुरुआत 2021 में हुई थी। लेकिन सामाजिक कार्य 14 वर्ष की आयु से ही करते हैं।

अन्य जानकारी

बिलाल मंसूरी जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बीए मास मीडिया हिंदी से ग्रेजुएशन भी कर चुके हैं। 2015 में मेरठ के तत्कालीन एसएसपी ने भी सम्मानित किया था। अक्टूबर 2024 से जानकारी 2025 तक बिलाल मंसूरी यूनिसेफ संस्था उत्तर प्रदेश के साथ मिलकर भी युवाओं के साथ कई प्रोजेक्ट कर चुके हैं।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here