Breaking

Your Ads Here

Friday, March 28, 2025

वाल्मीकि युवक पर हमला, एसएसपी से मिले व्यापारी, कार्रवाई की मांग

 


शाहिद खान

नित्य संदेश, मेरठ। थाना लालकुर्ती क्षेत्र में मोहित वाल्मीकि पर सिख युवक द्वारा कृपाण से किए गए जानलेवा हमले में आरोपी के खिलाफ हल्की धाराओं में अभियोग 39/25 दर्ज करने के संबंध में मेरठ व्यापार मंडल के पदाधिकारी एसएसपी से मिलेइस मामले सख्य कार्रवाई की मांग की गई।

महानगर अध्यक्ष शैंकी वर्मा ने बताया कि गत 27 मार्च को थाना लालकुर्ती क्षेत्र में मोहित वाल्मीकि नामक युवक पर एक सिख युवक द्वारा जान से मारने की नीयत से कृपाण से हमला किया गया। इस हमले में मोहित वाल्मीकि गंभीर रूप से घायल हो गया। यह एक सुनियोजित हमला था, जिससे स्पष्ट रूप से उसके जीवन को खतरा था। किन्तु, इस गंभीर घटना के बावजूद संबंधित थाना पुलिस द्वारा आरोपी का पक्ष लिया गया और उस पर मात्र हल्की धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। इतना ही नहीं, आरोपी को जमानत दे दी गई, जो कि न्याय की प्रक्रिया के विपरीत प्रतीत होता है। शैंकी वर्मा ने कहा कि इस मामले की निष्पक्ष जांच करवाई जाए। आरोपी पर भारतीय दंड संहिता की सुसंगत गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया जाए। पुलिस द्वारा आरोपी को दिए गए अनुचित संरक्षण की जांच की जाए और दोषी पुलिसकर्मियों पर उचित कार्रवाई की जाए। पीड़ित मोहित वाल्मीकि को न्याय दिलाने के लिए समुचित कानूनी प्रक्रिया अपनाई जाए।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here