Breaking

Your Ads Here

Saturday, March 29, 2025

सुभारती समूह के संस्थापक डॉ. अतुल कृष्ण ने की मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट

 


अनम शेरवानी

नित्य संदेश, मेरठ। सुभारती समूह के संस्थापक डॉ. अतुल कृष्ण ने लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। डॉ. अतुल कृष्ण ने अपने द्वारा लिखित पुस्तक ‘राष्ट्र अनुभूति‘ की प्रति मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेंट की।

डॉ. अतुल कृष्ण ने मुख्यमंत्री को ‘राष्ट्र अनुभूति‘ पुस्तक के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राष्ट्र अनुभूति पुस्तक ओजस्वी व क्रांतिकारी विचारों का संकलन होने के साथ एक भारत, श्रेष्ठ भारत, राष्ट्र प्रथम सदैव प्रथम के नारे से प्रेरित है। यह पुस्तक समस्त ज्ञात व अज्ञात क्रान्तिकारियों की पावन स्मृति को समर्पित है, जिन्होंने भारत को स्वतंत्र कराने में अपने प्राणों की आहुति दी है। इस पुस्तक के माध्यम से व्यक्ति के चरित्र निर्माण से राष्ट्र का निर्माण कैसे हो, जैसे अत्यंत प्रासंगिक विषय के विभिन्न पहलुओं का गहनता से विश्लेषण किया गया है। यह पुस्तक हर आयु वर्ग के पाठक के लिए विशेषकर युवाओं के लिए पठनीय एवं अनुकरणीय है। इस दौरान डॉ. अतुल कृष्ण ने सुभारती समूह के शिक्षा, सेवा, संस्कार एवं राष्ट्रीयता के मंत्र से जनमानस के कल्याण हेतु अपने निजी प्रयासों से किये जा रहे समस्त कार्यों से भी मुख्यमंत्री को रूबरू कराया। इस अवसर पर मोहित वाधवा भी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here