Breaking

Your Ads Here

Saturday, March 8, 2025

समाज में एक जुटता, नवचेतना एवं जागृति लाने का संकल्प किया

 



नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। महिला दिवस पर क्लब-60 महिला शाखा की सदस्याओं ने शनिवार को शास्त्रीनगर के एच ब्लॉक में बैठक कर समाज में एक जुटता, नवचेतना एवं जागृति लाने का संकल्प किया।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए साधना रस्तोगी ने बताया कि संचार क्रान्ति के बावजूद नारी सशक्तिकरण के लिए आज भी महिलाओं में अपने आधिकारों, मुद्दों, सम्भावित खतरों व उनसे निपटने हेतु सुरक्षात्मक उपायों सहित नए कानूनों के प्रति जागरूकता होनी जरूरी है। इस सम्बंध में बचपन से ही बेटियों को सजग, सक्रिय और सचेष्ट करने हेतु उन्हे सही, नई व पूरी जानकारी दी जानी चाहिए। इसके मद्देनजर जल्द ही शिक्षासेतु की 101 बेटियों के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। अन्त में निशा सक्सेना ने रोचक गेम्स खिलाए तथा कंचन रस्तोगी ने पुष्प भेंट कर सभी सदस्याओं अभिनंदन किया। बैठक में ऊमा सिंह, मीना शर्मा, कुमकुम अग्रवाल व ममता विश्नोई आदि उपस्थित रहीं।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here