Thursday, March 27, 2025

थार ने स्कूटी सवार को कुचला, मौके पर मौत



शाहिद खान

नित्य संदेश, मेरठ। मेरठ-करनाल हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार की मौत हो गई। घटना सरूरपुर क्षेत्र के रिठाली चोपला के पास हुई। बताया जा रहा है कि थार कार सवार इतनी तेज रफ्तार में था कि स्कूटी को कुचलते हुए साइड में खड़े ट्रैक्टर से जा टकराया।

लोगों का कहना है कि साइड में कोई भी आदमी नहीं खड़ा था। क्योंकि यहां पर बस स्टैंड है। जिस वजह से कोई ना कोई खड़ा रहता है, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। सरूरपुर थाना प्रभारी अजय शुक्ला के अनुसार, शामली की तरफ से आ रही तेज रफ्तार थार ने सड़क पार कर रहे स्कूटी सवार रामपाल निवासी करनावल को टक्कर मार दी। रामपाल करनावल के रहने वाले थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद थार बेकाबू होकर सड़क किनारे खड़े लोडर ट्रैक्टर से जा टकराई। थार में सवार चारों लोग मौके से फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


No comments:

Post a Comment