Thursday, March 27, 2025

भारतीय किसान यूनियन क्रांतिकारी संगठन ने टिप्पणी का किया विरोध

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन ने महान योद्धा महाराणा संग्राम सिंह (राणा सांगा) के खिलाफ विवादित टिप्पणी की है। भारतीय किसान यूनियन क्रांतिकारी संगठन ने इस टिप्पणी की कड़ी निंदा की है।

महाराणा सांगा भारत के महान योद्धा थे। उन्होंने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। उनके शरीर पर 80 घाव लगे थे। एक हाथ, एक पैर और एक आंख क्षतिग्रस्त होने के बावजूद उन्होंने युद्ध का मैदान नहीं छोड़ा। किसान यूनियन ने कहा कि बप्पा रावल से लेकर महाराणा प्रताप तक, मेवाड़ के वीर योद्धाओं ने देश की रक्षा के लिए बलिदान दिया। ऐसे वीरों और पूरे समाज को गद्दार कहना अत्यंत निंदनीय है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा रामजीलाल सुमन का समर्थन करना और भी दुखद है। संगठन ने राष्ट्रपति से मांग की है कि रामजीलाल सुमन को राज्यसभा की सदस्यता से बर्खास्त किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर कार्रवाई नहीं की गई तो वे समाज के सभी वर्गों के साथ मिलकर विरोध प्रदर्शन करेंगे।

No comments:

Post a Comment