Thursday, March 27, 2025

कथा के तीसरे दिन बाबा बागेश्वर ने लगाया दरबार, लोगों ने लगाई अर्जी

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री की कथा का गुरुवार को तीसरा दिन रहा। बाबा बागेश्वर ने अपना दिव्य दरबार लगाया। उन्होंने लोगों की अर्जी पढ़ी।

पंडित धीरेंद्र ने एक महिला से कहा- पहले हम दुश्मन का नाम बता देते थे तो कई अदालतों में हमारा पर्चा भी लग गया। अब हम समझदार हो गए है। एक महिला अपने बेटे के भविष्य को लेकर चिंतित थी। बागेश्वर बाबा ने महिला से कहा- बेटे ने ऑनलाइन सट्टा खेला है। बेटे से कहो, व्यापार करे अपना। मकान का काम रुककर करना। वहीं, एक दंपती से कहा- तुम्हारे घर में किसी ने तंत्र किया है, जिससे सभी लोगों को असुविधा हो रही है। ये तंत्र चौकी के वक्त किया गया है, इस वजह से बच्चा भी परेशान है। वहीं, कथा स्थल से कहा- गिनती के सवाल पूछना। ऐसा नहीं हो सकता है कि आप लोगों ने कांड किया हो और हमें पता न हो। हमें सब पता है। ऐसे में सोच समझकर सवाल पूछना। उन्होंने कहा- तंत्र मंत्र के चक्कर में आप ना पड़ो, इसलिए हम दरबार लगाते हैं।

No comments:

Post a Comment