Breaking

Your Ads Here

Tuesday, March 25, 2025

अखंड भारत के स्वप्न को साकार करने में सहायक है बुद्धिस्म

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय स्थित अटल सभागार में एक्सप्लोरिंग बुद्धिस्म हिस्ट्री कल्चर एंड आर्कियोलॉजी नामक विषय पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सेमिनार की शुरुआत हुई।

इस अंतरराष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग, उत्तर प्रदेश राज्य पुरातत्व विभाग लखनऊ एवं ग्रीक चेयर जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय नई दिल्ली के संयुक्त तत्वाधान में किया जा रहा है। दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सेमिनार के प्रथम दिन पांच सत्र संपन्न हुए। प्रथम सत्र उद्घाटन सत्र का उद्घाटन प्रोफेसर अनुरा मनतुंगा पूर्व डायरेक्टर जनरल ऑफ़ आर्कियोलॉजी श्रीलंका व सीनियर प्रोफेसर डिपार्टमेंट ऑफ़ आर्कियोलॉजी यूनिवर्सिटी ऑफ़ कैलोनिया श्रीलंका, डा. जेनिफर बेटस, डिपार्टमेंट ऑफ़ आर्कियोलॉजी एंड आर्ट हिस्ट्री सियोल नेशनल यूनिवर्सिटीज साउथ कोरिया, ग्रीक चेयर जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी नई दिल्ली के डॉक्टर अनिल कुमार सिंह, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय वाराणसी के पुरातत्ववेतता प्रोफेसर विनय कुमार, कन्या गुरुकुल केंपस देहरादून की कैंपस हेड प्रोफेसर रेनू शुक्ला, स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय के डॉक्टर चंद्रा कीर्ति भंते, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के एकेडमिक डायरेक्टर प्रोफेसर संजीव कुमार शर्मा, सेमिनार के संयोजक एवं इतिहास विभाग अध्यक्ष प्रोफेसर कृष्णकांत शर्मा, आयोजन सचिव प्रोफेसर आराधना, सेमिनार डायरेक्टर प्रोफेसर विघ्नेश कुमार, सहसंयोजक प्रोफेसर एवी कौर, कोऑर्डिनेटर डॉक्टर कुलदीप कुमार त्यागी, डॉ. योगेश कुमार, डॉ. मनीष त्यागी, डॉ. शालिनी, प्रज्ञा ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया।

अंतरराष्ट्रीय सेमिनार के डायरेक्टर प्रोफेसर विघ्नेश कुमार ने सभी मचस्थ अतिथियों 7 देश से जुड़े इस अंतरराष्ट्रीय सेमिनार में पधारे विशेषकों प्रोफेसर रिसर्च स्कॉलर्स एवं छात्र-छात्राओं का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने इसे सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान किया अथवा कर रहे हैं, उनका भी आभार व्यक्त किया। अंतरराष्ट्रीय सेमिनार के पहले दिन उद्घाटन सत्र के अतिरिक्त चार तकनीकी सत्र संपन्न हुए। इस अवसर पर सांस्कृतिक संध्या का भी आयोजन हुआ। इस अवसर पर सभी आगंतुक अतिथि श्रीलंका के अनुरा मानतुंग, दक्षिणी कोरिया की जेनिफर बेटश, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के प्रोफेसर विनय कुमार, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के डॉक्टर अनिल कुमार सिंह, प्रोफेसर कृष्णकांत शर्मा, प्रोफेसर विघ्नेश कुमार, प्रोफेसर आराधना, प्रोफेसर अजय विजय कौर, डॉ. कुलदीप कुमार त्यागी, डॉक्टर योगेश कुमार, डॉ. मनीषा त्यागी, डॉक्टर शालिनी, प्रज्ञा, विकास, लोकेश, कालूराम, धर्मेंद्र, कमल कान्त आदि सभी छात्र-छात्रा उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here