Breaking

Your Ads Here

Friday, March 7, 2025

थाना प्रांगण में हुई बैठक, पर्व को लेकर शांति और सौहार्द बरतने के निर्देश

 


अर्जुन देशवाल

नित्य संदेश, बहसूमा। रंगों के प्रमुख पर्व होली और रमजान व ईद-उल फितर त्यौहार को लेकर स्थानीय थाने के प्रांगण में शुक्रवार को एसडीएम मवाना प्रतीक्षा सिंह, नायब तहसीलदार व थाना प्रभारी इंदु वर्मा की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया।

शांति समिति की बैठक में समस्त मस्जिदों के मौलवियों, मंदिर के पुजारियों व थाना क्षेत्र के संभ्रांत लोग उपस्थित रहे। बैठक के दौरान होली पर्व के दौरान लोगों से शांति और सौहार्द कायम करने की अपील की गई, जबकि उसी दिन जुमे की नमाज को भी शांति से संपन्न कराने की अपील की गई। एसडीएम मवाना प्रतीक्षा सिंह ने कहा कि अगर कोई शराब के नशे में माहौल को खराब करने की कोशिश करेगा तो उसे कतई बख्शा नहीं जाएगा। एसडीएम मवाना ने आमजन से शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। थाना प्रभारी इंदु वर्मा ने कहा कि होली और रमजान को देखते हुए क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा। दोनों समुदाय के लोगों ने नगर व क्षेत्र को गंगा जमुना की तरह आपसी सौहार्द बनाकर रहने के लिए आश्वस्त किया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here