Breaking

Your Ads Here

Friday, March 21, 2025

भारत-रूस मैत्री को नई दिशा: इंद्रप्रस्थ इंजीनियरिंग कॉलेज में 'रूसी कक्ष' का उद्घाटन

 


नित्य संदेश ब्यूरो

साहिबाबाद। भारत और रूस के बीच सांस्कृतिक और शैक्षिक सहयोग को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से नॉर्दर्न फोरम, रूसी हाउस और इंद्रप्रस्थ इंजीनियरिंग कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस आयोजन का मुख्य आकर्षण इंद्रप्रस्थ इंजीनियरिंग कॉलेज में रूसी कक्ष का भव्य उद्घाटन रहा।

अंतरराष्ट्रीय अभियान सेव एंड प्रिजर्व के तहत नॉर्दर्न फोरम रूस ने गार्डन ऑफ फ्रेंडशिप परियोजना की शुरुआत की। इस पहल के अंतर्गत इंद्रप्रस्थ इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर में ताड़ के वृक्ष लगाए गए। यह परियोजना सिर्फ वृक्षारोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने और आने वाली पीढ़ियों में प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का भी एक महत्वपूर्ण प्रयास है। इस अवसर पर भारतीय एसोसिएशन ऑफ रशियन कम्पेट्रियट्स की संस्थापक और अध्यक्ष एलेना बारमन ने कहा कि पेड़ लगाना केवल पर्यावरण की रक्षा का कार्य नहीं है, बल्कि यह हमारी भावी पीढ़ियों के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक भी है। इस कार्यक्रम के दौरान एक महत्वपूर्ण सत्र का संचालन दारियाना मक्सिमोवा, उप निदेशक, नॉर्दर्न फोरम ने किया। इस दौरान इंद्रप्रस्थ इंजीनियरिंग कॉलेज के वाइस चेयरमैन पुनीत अग्रवाल, निदेशक प्रोफेसर डॉ. अजय कुमार और वाइस प्रेसिडेंट सीएसआर विभूति शंकर ने भारत और रूस के बीच सांस्कृतिक, शैक्षिक और अकादमिक सहयोग को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here