अर्जुन देशवाल
नित्य संदेश, बहसूमा। चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन मंदिरों में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। सोमवार को मां दुर्गा की द्वितीय शक्ति, मां ब्रह्मचारिणी की पूजा का विशेष दिन है। क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में धार्मिक आयोजनों की धूम है। मंदिरों में भजन- कीर्तन का आयोजन चल रहा है। मंदिर के आसपास प्रसाद और चुनरी की दुकानें सज गई हैं। माता रानी के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो रहा है।मान्यताओं के अनुसार मां ब्रह्मचारिणी का स्वरूप शांत और सौम्य है इस दिन उनकी कथा का पाठ करने से साधक को त्याग, वैराग्य, संयम और सभी सुखों की प्राप्ति होती है।
No comments:
Post a Comment