Breaking

Your Ads Here

Sunday, March 30, 2025

सांसद ने मुस्कान-साहिल को रामायण का वितरण किया

 
शाहिद खान 
नित्य संदेश, मेरठ। सौरभ हत्याकांड के आरोपित मुस्कान-साहिल को रामायण का वितरण किया गया। हाथों में रामायण आते ही मुस्कान भावुक हो गई। दोनों ने स्वेच्छा से रामायण ली और कहा कि वो इसे पढ़ेंगे।

रविवार को सांसद अरुण गोविल के द्वारा जेल में रामायण वितरण किया गया। इस दौरान साहिल-मुस्कान से भी सांसद की मुलाकात हुई। दोनों ने रामायण ली है। सांसद अरुण गोविल ने कहा कि बंदियों को उनकी स्वेच्छानुसार रामायण दी गई है। मुस्कान, साहिल से मेरी बात नहीं हुई, लेकिन उन दोनों ने स्वेच्छा से रामायण ली है। मुस्कान भी रामायण लेकर भावुक हो गई थी। कहा कि हर इंसान भावनात्मक होता है।उनके हाथों से दुर्भाग्यपूणर्ण काम हुआ लेकिन भावना, संवेदनशीलता हर इंसान में होती है। मैंने सभी से कहा कि रामायण पढ़ें इससे बहुत कुछ सीखने को मिलता है। इससे जीवन जीने का सलीका मिलता है। रामायण पढ़ने से सभी के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन अवश्य आएगा।

सांसद अरुण गोविल घर-घर रामायण अभियान चला रहे हैं। इसी अभियान के तहत उन्होंने जिला जेल में बंदियों को रामायण का वितरण किया है। सांसद ने जेल में 1500 बंदियों को रामायण बांटी। पूरा जेल जय श्रीराम के नारे से गूंजने लगा। जेल में महिला बंदियों, पुरुष बंदियों को रामायण बांटी गई। 4 स्थानों पर रामायण का वितरण किया गया।

वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ. वीरेश राज शर्मा ने कहा कि मुस्कान, साहिल ने स्वेच्छा से रामायण ली है। अन्य बंदियों को भी सांसद महोदय द्वारा रामायण बांटी गई है। भावुकता तो रामायण को देखकर स्वतः आ जाती है। मुस्कान-साहिल की नशे की हालत में अब सुधार है। अब वो सामान्य जीवन में वापस आ रहे हैं।


No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here