Wednesday, March 26, 2025

स्वावलंबिनी महिला उद्यमिता विकास कार्यक्रम में 76 छात्राओं ने लिया भाग

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में पांच दिवसीय स्वावलंबिनी महिला उद्यमिता विकास कार्यक्रम का बुधवार को तीसरा दिन था। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय उद्यमिता एवं लघु व्यवसाय संस्थान (नाइसबड) नोएडा के सहयोग से सर छोटू राम इंजीनियरिंग कॉलेज के ईसी सेमिनार हॉल में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय के तत्वावधान में किया गया, इसमें 76 छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के समन्वयक डॉ. पंकज कुमार असिस्टेंट प्रोफेसर SCRIET रहे, जबकि तकनीकी सत्र का संचालन नाइसबड के विशेषज्ञ सिद्धार्थ कजला और सकील अहमद खान ने किया।

आज के मुख्य सत्र

1. दिव्या अग्रवाल (कंसल्टेंट NESUBIRD), एंटरप्रनल मोटिवेशनल Lab की ट्रेनिंग दी। दिव्या ने उद्यमिता के महत्व और विशेषताएं बताई।

2. शकील अहमद खान (कंसल्टेंट NESUBIRD) ने व्यापार की प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनाने की जानकारी दी।

No comments:

Post a Comment