Wednesday, March 26, 2025

मेडिकल कॉलेज में हुआ पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। लाला लाजपत राय स्मारक मेडिकल कॉलेज में फिजियोलॉजी विभाग द्वारा “Unravelling the Science of Sleep“ विषय पर ई पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता में मेडिकल कॉलेज के विभिन्न विभागों में अध्यनरत स्नातकोत्तर छात्रों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया तथा अपने ज्ञान व रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता के मूल्यांकन हेतु विशेषज्ञ निर्णायक मंडल में मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. आभा गुप्ता, डॉ. योगिता सिंह, डॉ. तनवीर बानो, डॉ. मोनिका शर्मा, डॉ. तरुण पाल व सुभारती मेडिकल कालेज के फिजियोलॉजी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. किरण सिंह शामिल रहें। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आरसी गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। प्रतियोगिता मे प्रथम पुरस्कार डॉ सिद्धार्थ, द्वितीय पुरस्कार डॉ. मुस्कान त्यागी एवं तृतीय पुरस्कार डॉ. कविशा अग्रवाल ने प्राप्त किया। संचालन डॉ. मेघा कुलश्रेष्ठ द्वारा किया गया। कार्यक्रम में डीन एकेडेमिक्स, आचार्य एवं विभागाध्यक्ष, शरीर रचना विभाग डॉ. प्रीति सिन्हा, डॉ. ललिता चौधरी, डॉ. अंशु टंडन, डॉ. प्रतिभा रानी, डॉ. आशीष पांचाल आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment