Wednesday, March 26, 2025

अन्तर्महाविद्यालय सेमिनार का आयोजन, अंशु यादव ने पाया प्रथम स्थान

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। शहीद मंगल पाण्डे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में वाणिज्य संकाय के तत्वावधान में एक अन्तर्महाविद्यालय सेमिनार का आयोजन किया गया।

सेमिनार का शुभारंभ अतिथिगणों ने माँ सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन कर किया। मुख्य अतिथि नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. हरपाल सिंह ने अपशिष्ठ प्रबन्धन के महत्त्व पर प्रकाश डालते हुए प्रतिभागियों को अपशिषठ प्रबन्धन के बारे में जागरूक किया। इसके पश्चात विशिष्ठ अतिथि डॉ. दिनेश चन्द और डॉ. ब्रिजेश कुमार अग्रवाल ने राजस्व को समझाते हुए यह चर्चा की कि अपशिष्ट प्रबन्धन से किस प्रकार राजस्व उत्पन्न किया जा सकता है। प्राचार्य ने सेमिनार के आयोजन के लिए वाणिज्य संकाय को बधाई देते हुए आगंतुक सभी अतिथियों का स्वागत एक प्रतीक चिन्ह देते हुए किया। मंच संचालन आयोजन सचिव डॉ. विकास कुमार ने किया। डॉ. आवेश कुमार ने परिणामो के आधार पर विजयी प्रतिभागियों की घोषणा की। प्रथम स्थान पर अंशु यादव, द्वितीय स्थान पर तान्या शर्मा और तृतीय स्थान पर संयुक्त रूप से चेतना जैन, कीर्ति गुप्ता एवं स्नेहा श्रीवास्तव रहे। इस अवसर पर प्रो. भारती दीक्षित, डॉ. पूनम भंडारी, डॉ. भारती शर्मा, डॉ. नितिन चौधरी, डॉ. वैभव शर्मा, डॉ. नेहा सिंह, डॉ. आकांशा, सुंदरी, कंचन रिद्धि, स्वाति दीक्षित, निशि शर्मा उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment