नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ. गुरुवार को तापमान 38 डिग्री के पार पहुंच गया। जिसके चलते लोगों को भीषण गर्मी झेलनी पड़ी। रात के तापमान में भी तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। दो दिन बाद तापमान में गिरावट हो सकती है।
गुरुवार को सुबह से ही तेज धूप रही। हवा की रफ्तार धीमी रहने के कारण दोपहर में गर्मी का अहसास बढ़ गया। रात में भी तापमान 19 डिग्री तक आ गया है। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री व न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम आद्रता 87 व न्यूनतम 21 दर्ज की गई। वहीं, शहर का एक्यूआई अब 212 पहुंच गया है।
सरदार पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि तीन दिन से तापमान में करीब पांच डिग्री की बढोतरी हुई है। अब मौसम के बदलने से 28 मार्च से तेज हवा चलेंगी, जिस कारण तापमान तीन से पांच डिग्री तक नीचे आने के आसार हैं.
No comments:
Post a Comment