Breaking

Your Ads Here

Wednesday, February 12, 2025

संत वेलेंटाइन को क्यूं चढ़ाया गया फांसी पर‍?

 


नित्य संदेश। वेलेंटाइन डे हम क्यूं मनाते हैं, यह नाम सदियों से परिचित है, और अपने स्तंभ पर खड़ा हुआ है, करीब सौ वर्षों पूर्व रोम के राजा क्लोडियास का मानना था कि अगर कोई पुरूष शादी या प्रेम करता है तो वह एक सैनिक के रूप में उसकी शक्ति को क्षीर्ण करता है। इसके विपरीत संत वेलेंटाइन का मानना था कि लव मैरिज ही सही और सटीक है, जिस कारण राजा क्लोडियस के द्वारा संत वेलेंटाइन को फांसी की सजा 14 फरवरी 269 ईसवी को दी गई। तब से आज तक उन्हीं की याद में वेलेंटाइन डे मनाया जा रहा है।

हालांकि, समाज में अभी भी कुछ लोग क्लोडियस के विचार अपनाते हैं, तो वेलेंटाइन के। बात सिर्फ हमारे सोचने माह पर ही निर्भर करती है, कुछ लोग इसे गलत मानते है तो उनमें से कुछ लोग सही। गलत इसलिए मानते है के उनको लगता है कि उनकी जनरेशन पर बुरा प्रभाव पड़ेगा। उनकी जनरेशन बिगड़ जाएगी। उनका मानना अपनी जगह सही हो, लेकिन हर कोई इस विषय पर चिंतन मनन करना चाहेगा, लेकिन हम अपनी सोच को अगर अच्छा रखकर सोचे तो एक पहल के अलावा दूसरा पहलू भी है, क्यूं हमारी निगाहें, पुलिस की निगाहें 14 फरवरी के दिन ही किसी पार्क, किसी पब्लिक पैलेस पर ही टिकी रहती है, एक आलोचक के रूप में क्यूं हम लड़के-लड़कियों को एक शक की निगाह में रखते हैं, जरा अपनी सोच को बदले तो दुनिया बहुत खूबसूरत है, किसी को प्यार करना या इजहार करना गलत नहीं है, गलत तो उनके विश्वास को तोड़ना है।

आज की जेनरेशन पढ़ी-लिखी समझदार है, जो अपना अपना अच्छा-बुरा खुद समझती है, जो अपना प्रस्ताव अपने परिजनों के समक्ष खुद रख सकती है, इसमें कोई गलत नहीं है। फूल तो रोज सड़कों के किनारों पर, गली-मोहल्लों में बिकते हैं, लेकिन वेलेंटाइन डे के दिन ही क्यों अलग सी खुशबू आती है। हर दिल में प्यार का एहसास होता है, हर चेहरे पर मुस्कुराहट फूलों सी खिल जाती है, बस शायद इसी को वेलेंटाइन डे कहते है?

मैं तो कहती हूं, सिर्फ एक दिन ही क्यूं, वेलेंटाइन को वर्ष भर मनाया जाना चाहिए। और हां वेलेंटाइन डे एक शादीशुदा जोड़े को और मजबूत बनाता है, शादीशुदा लोगों को खासतौर से वेलेंटाइन डे मनाना चाहिए। चाहे पिकनिक के तौर पर, चाहे मूवी दिखाकर उन्हें वेलेंटाइन डे के रूप में जरूर मनाना चाहिए।

प्रस्तुति

मीना सिंह

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here